Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

बंगाल प्रो टी20 लीग: सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने सीजन 2 के लिए किया पुरुष टीम का ऐलान

बंगाल प्रो टी20 लीग: सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने सीजन 2 के लिए किया पुरुष टीम का ऐलान

31 May 2025

बंगाल प्रो टी20 लीग: सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने सीजन 2 के लिए किया पुरुष टीम का ऐलान

सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने जून में होने वाले बंगाल प्रो टी20 लीग सीजन 2 के लिए हाल ही में आयोजित खिलाड़ियों के ड्राफ्ट के बाद एक मजबूत पुरुष टीम की घोषणा की है। टीम प्रबंधन ने 7 टेस्ट मैच खेलने वाले व आखिरी सीजन में भी टीम के मार्की खिलाड़ी रहे आकाश दीप को बरकरार रखा है।

हाल ही में सर्वोटेक स्पोर्ट्स से मेंटर के रूप में जुड़े अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “हमने अनुभवी खिलाड़ियों और उभरती प्रतिभाओं के संयोजन से एक संतुलित टीम तैयार की है। इस अनुभव और युवा जोश का मिश्रण हमें हर परिस्थिति में ढलने और पूरे आत्मविश्वास से मुकाबला करने की क्षमता प्रदान करता है।”

टीम संयोजन पर विश्वास जताते हुए सर्वोटेक स्पोर्ट्स के निदेशक ऋषभ भाटिया ने कहा, “हमने ऐसी टीम चुनी है जो चुनौतियों का सामना करते हुए दबाव में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकती है। मुझे विश्वास है कि यह टीम एक शानदार प्रतिस्पर्धी बनकर उभरेगी और हमें गर्व महसूस कराएगी।”

पूरे उत्तर बंगाल की खेल भावना को समेटे सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, कूचबिहार, अलीपुरद्वार और कालिम्पोंग जिलों का प्रतिनिधित्व करती है। सीजन 1 में मजबूत नींव रखने के बाद, फ्रेंचाइजी का मकसद इस वर्ष अपने प्रदर्शन को और ऊंचाई पर ले जाने का है।

बंगाल प्रो टी20 लीग सीजन 2 की पुरुष प्रतियोगिताएं 11 जून से ईडन गार्डन्स में शुरू होगी, जिसमें पिछले सीजन की संयुक्त विजेता टीमें सोबिस्को स्मैशर्स मालदा और मुर्शिदाबाद किंग्स रात 8 बजे आमने-सामने होंगी। सेमीफाइनल मुकाबले 26 जून को ईडन गार्डन्स में डबल-हेडर के रूप में खेले जाएंगे, जिनका समय दोपहर 1 बजे और रात 7 बजे होगा, जबकि फाइनल मुकाबला 28 जून को शाम 7 बजे से संपन्न होगा।

वहीं महिला लीग की शुरुआत 12 जून को डबल-हेडर मुकाबलों के साथ होगी। पिछले सीज़न की उपविजेता मुर्शिदाबाद कुइन्स सुबह 9 बजे हार्बर डायमंड्स से भिड़ेगी। इसके बाद दोपहर 1:30 बजे गत विजेता लक्स श्याम कोलकाता टाइगर्स का मुकाबला सर्वोटेक सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स से होगा। महिला लीग में 25 जून तक रोज़ाना डबल-हेडर मुकाबले होंगे, सेमीफाइनल्स 27 जून को साल्ट लेक के जादवपुर यूनिवर्सिटी कैंपस में खेले जाएंगे और फाइनल 28 जून को दोपहर 1:30 बजे ईडन गार्डन्स में होगा।

सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स की पुरुष टीम:

आकाश दीप, सूरज सिंधु जायसवाल, विकास सिंह, तरुण गोदारा, अंकुर पॉल, शुभम चटर्जी, नुरुद्दीन मंडल, इरशाद आलम, अंकुश त्यागी, सौरव पॉल, मिथिलेश दास, राजू हलदर, पवन, लोकेश, आदित्य सिंह, शिवम भारती, सचिन यादव, अनुस्तुप मजूमदार।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने सीजन 2 के लिए किया पुरुष टीम का ऐला
बंगाल प्रो टी20 लीग: सिलीगुड़ी स्ट्राइकर्स ने सीजन 2 के लिए किया पुरुष टीम का ऐलान





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News